बलिया राजनीति

पांच साल बनाम पांच दिन की जंग दिखेगी विधानसभा क्षेत्र बैरिया में

-विधानसभा चुनाव 2022
-बतौर विधायक पांच वर्ष क्षेत्र में रहे हैं विधायक सुरेंद्र सिंह तो बतौर मंत्री पांच दिन क्षेत्र में गए हैं आनंद स्वरूप शुक्ल

बलिया : विधानसभा चुनाव का नामांकन समाप्त हो चुका है पर्चा दाखिल करने के बाद उम्मीदवार पूरे मनोयोग से क्षेत्र में जुट गए हैं। जिले की विधानसभा बैरिया में इन दिनों लड़ाई भाजपा की भाजपा से ही हो गयी है। भाजपा से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी पार्टी से तो बलिया नगर के विधायक मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है।

यूं कहा जाए तो यहां सुरेंद्र और आनंद के बीच जंग है। सपा बसपा उम्मीदवार भी अपना कोण बना रहे हैं। आनंद और सुरेंद्र के बीच जंग को पांच साल बनाम पांच दिन की जंग भी कह सकते हैं। मंत्री के तौर पर पांच दिन के आसपास ही आनंद बैरिया गए होंगे।

(सुरेंद्र सिंह, वीआईपी उम्मीदवार)
(आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा उम्मीदवार)
(सुभाष यादव, बसपा उम्मीदवार)
(जयप्रकाश अंचल,सपा उम्मीदवार)

सुरेंद्र सिंह बतौर विधायक क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। लोगों के लिए तहसील आदि में माहौल बनाते हुए लोंगो के बीच रहे हैं। वहीं बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल सरकार में मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के करीबी होने के कारण लखनऊ में ही ज्यादा रहे हैं। बैरिया से चुनाव लड़ने की संभावना नहीं थी इसलिए वहां जाने का कोई मतलब नहीं था।

मंत्री के तौर पर आवश्यकता अनुसार उन्हें पांच से दस बार प्रोग्राम के मुताबिक उन्हें बैरिया जाना हुआ। अब पार्टी ने परिस्थिति को बदल दिया। आनंद स्वरूप को बैरिया जाना पड़ा। और जंग भी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध लड़नी पड़ रही है। सपा से नाराज होकर पूर्व विधायक सुभाष यादव भी बसपा से टिकट लेकर मैदान में हैं तो सपा ने पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल को ही टिकट दिया है। देखना रोचक होगा कि कौन बाजी मारता है।