Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु विशेष अदालत का आयोजन 22 को

बलिया : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा सेन्सीटाइजेशन ऑफ फैमिली कोर्ट मैटर के अन्तर्गत गठित समिति के अध्यक्षता में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु 22 जनवरी 2022 को विशेष अदालत का आयोजन किया जाना है। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया सत्य प्रकाश त्रिपाठी के पीठ अध्यक्षता में परिवार न्यायालय, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया में पारिवारिक विवादों के निपटारा हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जनसामान्य को अवगत कराते हुए कहा गया कि अपने या अपने परिचित के किसी भी पारिवारिक विवाद को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते है, तो अपने प्रार्थना पत्र को कार्यालय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया में प्रस्तुत कर सकते है। उक्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण न्यायाधीशगण एवं मध्यस्थगण की पीठ के द्वारा किया जायेगा। सभी जनसामान्य से आग्रह है कि इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें। यह जानकारी प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीडि) सर्वेश कुमार मिश्र ने दी है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking