Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अभिराम सिंह दारा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

-दारा सिंह की नई राजनीतिक पारी
-लखनऊ भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्रहण कराई सदस्यता
-पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन
-कार्यालय के बाहर मौजूद समर्थकों ने की नारेबाजी, फेफना विधानसभा क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर

शशिकांत ओझा
मिशन 2022 के पटल पर बलिया के लिए सोमवार का दिन बलिया जनपद के फेफना विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन साबित हुआ कारण नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। फेफना विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके दारा सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सदस्यता ग्रहण करायी।

भाजपा मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण करते अभिराम सिंह दारा


अभिराम सिंह दारा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बहुत पहले से ही पसंद कर रहे थे। राज्यसभा नीरज शेखर के अति करीबी दारा सिंह के रविशंकर सिंह के साथ ही पार्टी में ज्वाइन करने की चर्चा थी पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उन्हें सोमवार को बुला ज्वाइनिंग की प्रक्रिया कराई। आज बुलाया है। इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुके देकर दारा सिंह का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने माला पहनाते हुए उनके कर्तव्य का ज्ञान कराया। कार्यकर्ता गणों ने माला से अभिराम सिंह दारा को लाद दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking