Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

छठवें चरण में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी बने समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

-विधानसभा चुनाव 2022
-बलिया के बांसडीह से चुनाव लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी सूची में

बलिया : विधानसभा चुनाव में लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की व्यस्तता बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने छठवें चरण चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तय किया है जिसमें बलिया के दो नेताओं का नाम शामिल है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को अखिलेश यादव ने इस सूची में रखा है। बलिया के बांसडीह से चुनाव लड़ रहे रामगोविंद चौधरी का भी सूची में है।

(रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष)
(अंंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री)

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद डिंपल यादव सहित किरणमयनंदा, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सहित कई दिग्गजों का नाम है। बलिया से इस फेहरिस्त में नेता प्रतिपक्ष और बांसडीह से सपा उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी शामिल है। अंबिका चौधरी को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। सभी अंबिका चौधरी के गुणों की बखान कर रहे हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking