Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व मंत्री काशीनाथ मिश्र के पुत्र विजय मिश्र ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मांगा त्यागपत्र

-चुनाव परिणाम के बाद प्रतिक्रिया
-कहा प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल सभी जिला कमेटियों को भंग कर स्वयं की कमेटी और पद से देना चाहिए इस्तीफा

बलिया : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री काशीनाथ मिश्र के पुत्र विजय मिश्र ने चुनाव परिणाम के बाद अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर नैतिकता बम का प्रहार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों की कमेटी भंग करते हुए स्वयं की कमेटी को भी भंग कर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

विजय मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की इतनी भारी दुर्गति के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तरह जिम्मेदार है। विजय मिश्र ने तो राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश की हाकिम प्रियंका गांधी को भी इसके लिए जिम्मेदार माना है। कहा कि प्रियंका गांधी के सलाहकार रहे (…….) ने प्रदेश भर में गलत सीट बंटवारा कराते हुए अपना लाभ अर्जित किया। प्रियंका गांधी जी ने उनपर आंख बंद कर विश्वास किया और उसका नतीजा सभी के सामने है। कहा प्रदेश कमेटी भंग करते हुए पूरे प्रदेश के जिलों की कमेटी को बदलना चाहिए।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking