Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पूर्व सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने गरीबों में बांटा कंबल

-मकसद ठंड से बचाव
-सभी लोगों से की गुजारिश विधानसभा चुनाव में साइकिल चुनाव चिह्न वाला बटन ही दबाएं

बलिया : समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव, 361 नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता अकमल नईम खान “मुन्ना” ने रविवार को अपने कार्यालय पर गरीबों को ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करते समय लोगों से एक ही गुजारिश किया कि विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साइकिल वाला बटन ही दबाएं। वितरण समारोह में 450 कंबल का वितरण हुआ।

नेशनल हाईवे प स्थित अकमल नईम खां मुन्ना के कार्यालय पर गरीब जनों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। तय समय के अनुसार पूर्व प्रदेश सचिव अपने कार्यकाल पहुंचे और कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ किया। अपने कार्यालय में उपस्थित महिलाओं को बैठा कर उनके सिर पर कंबल रख दिया। उपस्थित जनसमूह के सभी सदस्यों तक वे स्वयं पहुंचे। सभी को कंबल देने के बाद हाथ जोड़कर गुजारिश किया कि सभी लोग अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के साइकिल वाले बटन को ही दबाएं। मौजूद सभी ने एक स्वर से मुन्ना खां की गुजारिश को स्वीकार किया। अंत में सभी ने अकमल नईम खां मुन्ना को साधुवाद दिया। कंबल वितरण समारोह में पूर्व प्रधान अजिमुल्लाह शेख, मोहर्रम खां, सैफ नवाज, शमशूल नईम और राजू मौजूद थे। संचालन अलशम नईम ने किया।

मीडिया के साथियों को किया सम्मानित

(बलिया समाचार के संपादक को सम्मानित करते मुन्ना खां)

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव 361 नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता अकमल नईम खां मुन्ना ने नववर्ष पर मीडिया के साथियों को सम्मानित करते हुए नववर्ष की बधाई दी। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा, शशिकांत ओझा, जमाल अहमद, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील सेन, विक्की गुप्ता, उपेंद्र कुमार, आशीष उपाध्याय, सरफराज और एजाज आदि शामिल रहे। मुन्ना खां ने सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking