Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पोखरे में मिला लापता युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

-हृदयविदारक घटना
-मृतक युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर लगाया हत्या आरोप, दी तहरीर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के छपिया गांव के महंगीछाप पुरवा स्थित पोखरा में एक युवक का कपड़े में बंधा शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद रात में ही एसपी, एएसपी व सीओ बांसडीह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सहतवार थाना क्षेत्र के महंगीछाप निवासी राजेश यादव उर्फ मनु (27) पुत्र रामजी यादव 11 फरवरी की रात 10 बजे के क़रीब शौच के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। मनु के पिता ने 13 फरवरी को सहतवार थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, मनु का शव मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। मनु के पिता ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घटना का वजह प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking