Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में बेहताशा बृद्धि, सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र के अनुयाई महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक : जूही

-बलिया में जनसंवाद
-समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने विस चुनाव के लिए महिलाओं को जगाया

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अतिमहत्वपूर्ण “जन-संवाद”कार्यक्रम घोषित तिथि के अनुसार नगर के टाउन हाल बापू भवन में सम्पन्न हुआ।नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों से महिलाओं ने भारी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी किया।

संबोधित करतीं जूही सिंह, सम्मानित करते जिलाध्यक्ष व प्रवक्ता


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जन-संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के अन्दर महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में बेहताशा बृद्धि हुई है। सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र के अनुयाई महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक हैं। मैं आप के जनपद की बहू हूं और आज जो कुछ भी हूं आप के आशीर्वाद से ही हूं।आज आप लोगों से पहली बार कुछ मांग रही कि 2022 में अखिलेश यादव जी को आप का समर्थ,आशीर्वाद मिले। मुझे विश्वास है मेरे ससुराल के लोग मेरे निवेदन को अवश्य ही स्वीकार्य करेंगे। जूही सिंह ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की भूमि है और क्रांतिकारी दिल से भावुक होते हैं। इसलिए कहूंगी की आप का निर्णय भावुकता में न हो काफी सोच विचार के बाद हो। आज सबकुछ बेचने वाले सत्ताधीश लोग आत्मनिर्भर का नारा दे रहे है जो सरासर जुमला है।

समाजवादी सरकार में निर्मित विकास कार्यो का फीता काट कर फोटो खिंचवाने में ही अपना 5 वर्ष का कार्यकाल विताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना बागी बलिया के लोगो आप की जिम्मेदारी है।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जब सपा सरकार बनेगी तो बलिया तक आवश्य लाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंजू सिंह ने कहा कि बलिया जनपद हमेशा से देश और प्रदेश का नेतृत्व किया है। महिला विरोधी वर्तमान सत्ता को सत्ता से बेदखल करने में भी बलिया ही नेतृत्व करेगा। राष्ट्रीय सचिव चिन्ता यादव ने कहा कि महिलाओं के बेहत्तरी एवं बराबरी के लिए अखिलेश यादव जी को 2022 में सत्ता दिलाना आवश्यक है। अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुशीला राजभर ने किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के सीमा पर तथा कार्यक्रम स्थल पर भी सभी समाजवादियों की तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सुनीता सिंह, ममता चंद्रा, संस्कृति सिंह, रेनु सिंह, मनोरमा सिंह, सरिता सिंह, सरिता पाण्डेय, शशिबाला सिंह, आरती जायसवाल, गीता देवी, सुषमा देवी, खुसबू वर्मा, पिंकी वर्मा, श्रुति गुप्ता, रूपा वार्ना, रीना जायसवाल, चम्पा पासवान, सविता सिंह, पवित्री वर्मा आदि की मौजूदगी रही। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओ ने भी पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का स्वागत किया जिसमें संग्राम सिंह यादव, सुभाष यादव, गोरख पासवान, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय”कान्हजी” विश्राम यादव, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शेख अहमद अली संजय भाई, लक्ष्मण गुप्ता, अजय यादव, जलालुदीनजे डी., जयप्रकाश मुन्ना, बंशी धर यादव, पूना सिंह, कामेश्वर सिंह, शशिकान्त चतुर्वेदी, अनिल राय, अजित मिश्र,जमाल आलम, शिवजी राय चंदेल, आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजन कन्नौजिया ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking