Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

फेफना में तीसरी बार मिला उपेंद्र तिवारी को भाजपा का कमल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

-विधानसभा चुनाव 2022
-भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री उपेंद्र तिवारी के नाम पर लगाई मुहर

बलिया : प्रदेश में विधानसभा चुनाव छठवें चरण के आगामी 3 मार्च को होगा। पार्टियों ने अब अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। जिले के सात विधानसभा में चार विधानसभा क्षेत्र की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। फेफना में प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी पर भाजपा ने पुनः विश्वास जताया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

फेफना विधानसभा से पहली बार नहीं बल्कि उपेंद्र तिवारी दो बार लगातार विधायक रहने के बाद मैदान में उतरे हैं। समर्थकों ने कहा कि ऐसा नेता का मिलना फेफना की जनता के लिए सौभाग्य है। क्षेत्र में विकास को उपेंद्र तिवारी ने इतना गति दिया है जो अब तक नहीं था। वहीं दूरभाष पर उपेंद्र तिवारी ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दिया उसे निष्ठा के साथ हमने निर्वहन किया। मैं आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे कार्यकर्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है। उम्मीद नहीं पूर्ण विश्वास है कि फेफना की जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking