Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फेफना में पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

-विधानसभा चुनाव 2022
-समाजवादी पार्टी ने संग्राम सिंह यादव के नाम पर लगाई मुहर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रदेश में विधानसभा चुनाव छठवें चरण के आगामी 3 मार्च को होगा। पार्टियों ने अब अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। जिले के सात विधानसभा में तीन विधानसभा क्षेत्र की सूची सपा ने भी गुरुवार को जारी कर दी है। फेफना में पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव पर समाजवादी पार्टी ने पुनः विश्वास जताया है। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

फेफना विधानसभा से पहली बार नही बल्कि संग्राम सिंह यादव लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछली बार भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन था। सपा समर्थकों ने कहा कि ऐसा नेता का मिलना फेफना की जनता के लिए सौभाग्य है। चिलकहर से विधायक रहने के बाद भी क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे रहे। जो सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं दूरभाष पर संग्राम सिंह यादव ने बताया कि सपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दिया उसे निष्ठा के साथ हमने निर्वहन किया। मैं आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे कार्यकर्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है। उम्मीद नहीं पूर्ण विश्वास है कि फेफना की जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking