
-विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
-बेल्थरारोड (सु) सीट से सपा गठबंधन के सुभासपा उम्मीदवार को सफलता
-फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी, बैरिया से मंत्री आनंद स्वरूप को पड़ा हारना
-सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय यादव को भी होना पड़ा असफल


बलिया : विधानसभा चुनाव परिणाम में सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह यादव और जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार में मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल को परास्त कर सफलता अर्जित की वहीं सपा के ही मो. रिजवी ने विधायक संजय यादव को परास्त कर दिया। वहीं बेल्थरारोड सुरक्षित सीट से हंशु राम सुभासपा निर्वाचित हुए। इन्होंने भाजपा के छट्ठू राम को हराया।



पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कोटे में पांच सीट आई थी। सपा और बसपा को एक एक सीट मिली थी। इस बार बसपा ने तो अपनी सीट पुनः बचा लिया परंतु समाजवादी पार्टी को अपनी वह सीट गंवानी पड़ी। हालांकि भाजपा ने भी नगर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदल कर पुनः सफलता हासिल कल ली पर फेफना, सिकंदरपुर और बेल्थरारोड में हार झेलनी पड़ी। सपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव की तरह पां सीट में चार सीट पर कब्जा कर ही लिया। हालांकि चार सीटों में एक सपा गठबंधन दल सुभासपा के कोटे में है।
