Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
rkmission
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति

बलिया के बागी क्षेत्र बैरिया में दिखेगी बागीपन की एक नई इंतहा

-विधानसभा चुनाव 2022
-भाजपा से बागी हुए विधायक सुरेंद्र सिंह देंगे अपने ही मंत्री आनंद को चुनौती
-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल लेंगे जंग में मजा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी योगी के नाम पर सदन में सदस्यता पाए लोगों के लिए 2022 कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। बलिया जिला ही बागी कहा जाता है उसमें भी द्वाबा अपने विशेष बागीपन के लिए फेमस है। विधानसभा बैरिया में यह चुनाव भी काफी प्रसिद्धी पाने वाला है। भाजपा से बागी हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने ही मंत्री को चुनौती देंगे। सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल सपा उम्मीदवार के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

(आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा)
(सुरेंद्र सिंह, बागी उम्मीदवार)
(जयप्रकाश अंचल, सपा)

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर बलिया नगर के विधायक मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को वहि उम्मीदवार बना दिया है। सुरेंद्र सिंह पैदल होते ही बागी तेवर अपना लिया और चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी ने भी बैरिया में अपने पुराने योद्धा को मैदान में उतारा है। अब लड़ाई वहां पांच साल योगी-मोदी अध्याय के पन्ने रहे आनंद और सुरेंद्र में होगी। त्रह अलड है कि सुरेंद्र पन्ना अब फट चुका है। आनंद स्वरूप शुक्ल योगी कैबिनेट के मंत्री और संघ भाजपा के पुराने संगठनकर्ता हैं। सुरेंद्र की पृष्ठभूमि भी शिक्षक और संघ कैडर के रुप में है। देखना रोचक होगा कि आरएसएस के दो पुराने कैडर कैसे जंग करते हैं। समाजवादी पार्टी यहां अपनी जंग दोनों की लड़ाई से आसान मान रही है। परिणाम देखने की प्रतिक्षा जिले भर को है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking