Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जिले की तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने घोषित किया टिकट

-विधानसभा चुनाव 2022
-बांसडीह से रामगोविंद चौधरी, फेफना से संग्राम सिंह यादव और सिकंंदरपुर से मो. रिजवी को मिला टिकट

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मिशन विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अब अपने अपने योद्धाओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित उम्मीदवारों की नई सूची में बलिया जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के योद्धाओं का नाम फाइनल हो गया है। बांसडीह, फेफना और सिकंंदरपुर से उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, फेफना से पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव और सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी को फाइनल किया है।

(अखिलेश यादव जी की सूची)

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कोटे में जाने की पुरजोर चर्चा थी मगर अखिलेश यादव ने मो. रिजवी को टिकट देकर इस चर्चा पर पूर्ण विराम लगा दिया है। फेफना और बांसडीह से घोषित उम्मीदवार तो पूर्व से ही तय उम्मीदवार माने जा रहे थे। बलिया जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में तीन पर उम्मीदवार घोषित हो गए अब बलिया नगर, बैरिया, बेल्थरारोड और रसड़ा में पेंच फसा है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking