Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जिले में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब, मात्र पुनीत कर पाए ढाई हजार का आंकड़ा पार

-विधानसभा चुनाव 2022
-दो हजार वोटों से भी नीचे रह गए सभी उम्मीदवार
-शेरे बलिया चित्तू पांडेय के प्रपौत्र भी हुए असफल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। भाजपा को दोबारा सूबे की सत्ता मिल गई है। बलिया जिले की सात सीटों पर सपा गठबंधन ने चार, भाजपा ने दो और बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट पर सफलता हासिल की है। जिले में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही खराब है। सात सीटों में एक सीट बांसडीह को छोड़ दिया जाए तो किसी भी उम्मीदवार ने दो हजार का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।

कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ी थी। बलिया की सात सीटों में तीन पर जिले के तीन प्रतिष्ठित जनों को टिकट मिला वहीं तीन सीट पर आधी आबादी को टिकट मिला। बांसडीह से दिग्गज कांग्रेसी रहे सात बार सदन में मौजूदगी दर्ज कराने वाले पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के पौत्र को टिकट मिला। पुनीत पाठक तो ढाई हजार के आंकड़े को छू लिया पर शेरे बलिया स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के प्रपौत्र जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, पूर्व छात्र संघ के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह गाट सहित ओपी तिवारी और तीन महिलाओं को टिकट मिला परसभी दो हजार मत पाने में भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रेस की सात सीटों के सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में तीन हजार मत भी हासिल नहीं कर पाए।

जिले के कांग्रेस उम्मीदवारों का मत

विस क्षेत्र—नाम—-मत

बांसडीह—–पुनीत पाठक—–2662
सिकंदरपुर—बृजेश सिंह गाट–1837
बलिया नगर—ओपी तिवारी—1827
बैरिया——-कुमारी सोना——1196
फेफना—जैनेन्द्र पांडेय———1962
बेल्थरारोड———गीता देवी—1215
रसड़ा———-ओमतला———713

Advertisement
7489697916 for Ad Booking