Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति राज्य

बलिया नगर और बांसडीह क्षेत्र से दया और केतकी ने गाड़ा भाजपा का झंडा

-विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
-बलिया नगर से प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह तो बांसडीह से केतकी सिंह को मिली जीत
-दयाशंकर सिंह ने पूर्व मंत्री नारद राय को तो केतकी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हराया

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी को इस बार पिछले चुनाव के पां सीटों के बदले केवल दो सीटें ही मिली। बलिया नगर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और बांसडीह क्षेत्र से भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार केतकी सिंह ने जीत दर्ज की। दयाशंकर सिंह ने दिग्गज सपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय को तो केतकी सिंह ने दिग्गज समाजवादी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को पटखनी दी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी के अंतिम दौर में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल वाली सीट बलिया नगर से चुनाव लड़ने को कहा। पूर्व में एक बार बलिया नगर से चुनाव लड़ चुके दयाशंकर सिंह ने पार्टी का हुकुम मानते हुए बलिया पहुंच चुनाव में जुट गए। विधानसभा के लिए टिकट की सभी लोगों से सहयोग आशीर्वाद मांग उनके साथ मैदान में कूद गए।

दयाशंकर सिंह ने सपा उम्मीदवार नारद राय के बड़े भाई वशिष्ठ राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय और कांग्रेस नेता सियाराम यादव को भी अपने साथ कर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। दयाशंकर सिंह को बाहरी कह विपक्ष ने हमला करने का प्रयास किया पर वह विफल रहा। दयाशंकर सिंह को मतदाताओं का विशेष स्नेह मिला और भारी अंतर से निर्वाचित घोषित हुए।

इसी तरह विधानसभा में आठ बार प्रतिनिधित्व करने वाले सपा के दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी भाजपा की फायरब्रांड नेत्री केतकी सिंह ने शिकस्त दी। केतकी को भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने अपने दल के कोटे से शामिल बांसडीह से उम्मीदवार बनाया पर चुनाव चिह्न भाजपा वाला इस्तेमाल करने की अनुमति दी। इसी सीट से दिग्गज कांग्रेसी स्व. बच्चा पाठक के पौत्र पुनित पाठक को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था।

भाजपा से बगावत कर रेवती टाउन एरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय वीआईपी पार्टी से चुनाव लड़े। केतकी सिंह ने सभी को परास्त करते हुए भाजपा गठबंधन का झंडा बुलंद करते हुए सफलता अर्जित की और भारी मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित हुईं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking