-विशिष्ट जन का दल परिवर्तन
-वरिष्ठ सपा नेता दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता



बलिया : विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन ने भले बलिया में चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली पर सपा नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी ही है। सपा में न ए नेताओं का विश्वास क्यों जम नहीं रहा। बलिया में विधानसभा चुनाव बाद एक और बड़ा लगने की संभावना है। उम्मीद है नगर सटे ब्लॉक दुबहड़ के प्रमुख प्रतिनिधि और वरिष्ठ सपा नेता देवनारायण सिंह “पुना” सपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

देवनारायण सिंह पुना ब्लाक प्रमुख चुनाव से कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर दुबहड़ ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने का मूड बनाया। इससे पहले वे किसी दल में नहीं थे और कयास था कि वे भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे पर वे सपा में गए और सपा ने सदस्यता देने के साथ ही उन्हें अपने दल से उम्मीदवार घोषित कर दिया। पुना सिंह का वर्चस्व और जलवा इस कदर का दिखा कि कोई वहां उनके विरुद्ध चुनाव लड़ने का खतरा नहीं ले सका और वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

चुनाव बाद से ही पुना सिंह सपा के साथ जुटे रहे। विधानसभा चुनाव में भी दलीय उम्मीदवार के लिए कार्य किया पर पता नहीं क्यों उन्हें समाजवादी पार्टी पूरी तरह शूट नहीं कर रही। उम्मीद है कि वह जल्दी ही इस पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। होगा क्या इसके लिए तो कुछ इंतजार करना होगा पर बलिया समाचार को आशंका है कि देवनारायण सिंह पुना समाजवादी पार्टी का चोला उतार भगवा धारण कर सकते हैं।

