Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बलिया से सातों सीट दो भाजपा के खाते में हम देंगे उन्नत बलिया : डा. दिनेश शर्मा

-उप मुख्यमंत्री की जनसभा
-प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को बताया देश का नायक, कहा पूरा देश ही परिवार

रविशंकर पांडेय
बाँसडीह (बलिया) : स्थानीय इंटर कालेज प्रांगण में शुक्रवार को सूबे सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आगमन हुआ। निर्धारित समय से 45 मिनट विलम्ब से मंच पर पहुंचते ही परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए जन सभा का सम्बोधन शुरू कर दिया।

2022 विधानसभा चुनाव होने में कुछ माह शेष बच गए हैं। लेकिन राजनीतिक पार्टियों का सरगर्मी बढ़ते जा रही है। शायद उसी परिप्रेक्ष्य में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बाँसडीह में जनसभा के पहले कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। चर्चा तो इस बात की रही कि यह लोकार्पण पहले भी हो सकता था।चुनाव करीब आने के बाद ही इस क्षेत्र में लोकार्पण हुआ।

डा. दिनेश शर्मा ने सम्बोधन का शुरुआत ही विपक्षी दलों पर कटाक्ष से किया। कहा कि पहले की सरकारों में बिजली आने का समाचार बनता था।, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर वोट लेने वाले उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण नही किये। हमने साढ़े चार लाख नौकरी दी स्टार्टअप , स्किल इंडिया पर हमने नौकरी दी। पहले अराजकता थी। उत्तरप्रदेश की छबि पहले की सरकारों ने खराब कर दी थी। कोरोना काल में उत्तरप्रदेश के भैयाजी और बहन जी दिल्ली के एयरकंडीशन कमरे में रह कर ट्यूटर – ट्यूटर खेल रहे थे। करोना के सभी जांच मुफ्त,गैस का कनेक्शन मुफ्त,जनधन खाते में 1500 रुपये मुफ्त, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जो कहते हैं वो करते हैं। 75 जिलों में ऑक्सीजन वेंटिलेटर लगे हैं। उत्तरप्रदेश पिछड़ा नहीं है अब विकास हो गया है। योगी आदित्यनाथ संत हैं।अपने लिये नहीं जीते आपके लिये जीते हैं। सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करोनाकाल में जान गवा दी। ये कोई लोग बहन जी व भईया जी आपके बीच नहीं गए। हम परिवार की पार्टी नहीं है। हम भारत की जनता है । पहले जनता है फिर पार्टी है।बलिया के सातों सीट दे दो बलिया का विकास खूब होगा। हमने 5 किलो अनाज सब को दिया है। अब 10 किलो मिलेगा। आप कहते थे कि राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है । आजतक जो मंदिर में नही गए वो शंख बजाने लगे हैं। धारा 370 हटाया हमने। 70 साल की समस्या 70 मिनट में खत्म हो गया । ये कमाल मोदी की सरकार ने किया। इस मौके पर मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा , विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बिनोद शंकर दुबे, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भगवान पाठक सहित कनक पांडेय, केतकी सिंह, देवेन्द्र यादव, बलिराम उपाध्याय, डा डी के शुक्ल, प्रतुल ओझा,आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व संचालन जिला सचिव अरुण सिंह बंटू ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking