Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बसपा ने ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज का सर्वाधिक किया सम्मान : उमाशंकर सिंह

-बोले विधायक
-जनता और ब्राह्मण समाज ने तय कर लिया है बहुजन समाज पार्टी की सरकार
-भाजपा और सपा में मची है बौखलाहट, समाज को छिन्न भिन्न करने का कर रहे प्रयास

बलिया : बहुजन समाज पार्टी ने सर्व समाज और ब्राह्मण समाज का सर्वाधिक मान सम्मान रखा है। 2007 में बनी बसपा सरकार इसका उदाहरण है। ब्राह्मण समाज के 45 के आसपास सदस्य थे। मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती ने कैबिनेट में सभी महत्वपूर्ण विभाग ब्राह्मण समाज को दिया था।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के उपनेता और रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने कहीं। कहा आज हायर एजुकेशन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पास है उस समय रंगनाथ मिश्र के पास था। कहा 18 लोग मंत्रिमंडल में थे सभी के पास महत्वपूर्ण विभाग था। भाजपा और सपा ने इस वर्ग को बरगलाया और सफल भी रहे। बसपा के लिए यह ठीक हो गया कि पांच साल सपा के और पांच साल भाजपा के लोगों ने देख लिया। अब लोगों को लग गया है कि जो सुरक्षा सम्मान बसपा में है कोई नहीं दे सकता। और सरकार बसपा की बनने वाली है। सतीश मिश्र जी ने इसका शंखनाद अयोध्या से कर दिया है और दिन प्रतिदिन कारवां बढ़ता जा रहा है। यदि किसी भी दल को इस कारवां से परेशानी नहीं होती तो इतनी खलबली क्यों। बसपा ने नंबर दो की कुर्सी ब्राह्मण समाज को दिया है। सर्व समाज को बसपा ने सम्मान दिया धा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू सिंह कुशवाहा, स्वामी प्रसाद मौर्य इसके उदाहरण हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking