Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति राज्य

बांसडीह में पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

-विधानसभा चुनाव 2022
-समाजवादी पार्टी ने रामगोविंद चौधरी के नाम पर लगाई मुहर

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : प्रदेश में विधानसभा चुनाव छठवें चरण के आगामी 3 मार्च को होगा। पार्टियों ने अब अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। जिले के सात विधानसभा में तीन विधानसभा क्षेत्र की सूची सपा ने भी गुरुवार को जारी कर दी है। बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी पर समाजवादी पार्टी ने पुनः विश्वास जताया है। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

बांसडीह विधानसभा से पहली बार नही बल्कि राम गोविंद चौधरी चौथी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सपा समर्थकों ने कहा कि ऐसा नेता का मिलना बांसडीह की जनता के लिए सौभाग्य है। विधानसभा में जब नेता जी बोलने लगते हैं तो अच्छे अच्छे वक्ताओं की बोलती बंद हो जाती है। जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है। वहीं दूरभाष पर राम गोविंद चौधरी ने बताया कि सपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दिया उसे निष्ठा के साथ हमने निर्वहन किया। मैं आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे कार्यकर्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बांसडीह की जनता, कार्यकर्ताओं ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं कभी भूल नहीं सकता। हर दु:ख सुख में साथ रहने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। विधानसभा के लोगों का हमेशा आशीर्वाद मिला है आगे भी आशीर्वाद मिलेगा। ऐसा उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking