Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

बीडीसी सदस्य देवनारायण सिंह “पुना” बने दुबहड़ ब्लॉक के वरिष्ठ उप प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख ने किया नामित

-मिली जिम्मेदारी
-जारी किया पत्र कहा मेरी अनुपस्थिति में समस्त दैनिक कार्य का करेंगे निर्वहन


बलिया : क्षेत्र पंचायत (विकासखंड) दुबहड़ की ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह ने अपने ही ब्लॉक के वार्ड नं 70 से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) देवनारायण सिंह को अपना प्रतिनिधि घोषित करते हुए उप प्रमुख वरिष्ठ नामित किया है।
पत्र जारी करते हुए प्रमुख रीता सिंह ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में समस्त दैनिक कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्य देवनारायण सिंह देखेंगे। मैं उन्हें अपना प्रतिनिधि घोषित करते हुए दुबहड़ ब्लॉक का उप प्रमुख (वरिष्ठ) नामित करती हूं। ब्लॉक प्रमुख की इस घोषणा का क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ब्लॉक से संबंधित सभी ने स्वागत किया है। सभी का कहना है कि उप प्रमुख की अगुवाई में ब्लॉक बेहतर कार्य करेगा। सभी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख महोदया का निर्णय प्रशंसनीय है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking