Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बेर तोड़ने के विवाद में अधेड़ की गला दबाकर हत्या

-द:खद घटना
-एक्शन में आयी पुलिस ने दो आरोपियों को किया लिया हिरासत में
-तनावपूर्ण माहौल : घटना से आक्रोशित महिलाओं ने किया तल्ख प्रदर्शन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के मटिहीं गांव में रविवार को बेर तोड़ने को लेकर जमकर विवाद हुआ। एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या भी कर दी गयी। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने बहुत तल्ख प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। एक्शन मोड में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

बताया जा रहा है कि फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव में बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गयी। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने लोचन की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव में बवाल के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद माहौल गर्म है। मौके पर पुलिस फ़ोर्स तैनात है। आक्रोशित महिलाओं के तल्ख प्रदर्शन को किसी तरह पुलिस ने शांत कराया। गांव में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस की भी भारी तैनाती है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking