Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

ब्राह्मण समाज के सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी भी चलाएंगे बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर

-नेक व सराहनीय कार्य
-नगर विधानसभा क्षेत्र के दोपही ओझवलिया में स्वतंत्रता दिवस को होगा शुभारंभ

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बाढ़पीड़ितों के लिए भाजपा नेता तो सरकार द्वारा दी जा रही मदद को उपलब्ध कराने में जुटे हैं पर समाजवादी पार्टी के नेता अपने पास से उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हैं। नगर विधानसभा समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण समाज के नेता शशिकांत चतुर्वेदी भी बाढ़पीड़ितों की मदद में जुट गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन विधानसभा क्षेत्र के दोपही ओझवलिया में लंगर शुरू होगा।
समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को दिन में 12 बजे लंगर का शुभारंभ होगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। बताया कि लंगर बाढ़पीड़ितों के लिए चलाया जाएगा और वहां से बाढ़ पीड़ितों के यहां भी भोजन पहुंचाया जाएगा। कहा कि बाढ़ प्रकृति की आपदा तो निश्चित है पर सरकारी इंतजाम पर्याप्त नहीं है। लोगों को बहुत दर्द है। कहा समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते लोगों की सेवा व मदद ही पहला उद्देश्य है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking