-सम्मान समारोह
-प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र भी कार्यक्रम में रहे मौजूद


बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारियों को तथा संरक्षक मंडल के सम्मानित सदस्यों को अंगवस्त्रम् संगठन का पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सभी को संगठन के उद्देश्य एवं विचारों से अवगत कराया गया साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देने के लिए अनुरोध किया गया। प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्य नीतियों एवं विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ एक आदर्श मान संस्कारवान एवं चरित्रवान समाज की स्थापना की संकल्प लेकर के चलता है। इसी कड़ी में मकर संक्रांति से लेकर अक्षय तृतीया तक संगठन का सदस्यता कार्यक्रम चल रहा है जिसका उद्देश्य हर एक ब्राम्हण तक संगठन को पहुंचाना है हमारे कर्मों से ही हमें पहचान मिलती है इसलिए आप सभी संगठन को अपना परिवार मानते हुए भगवान परशुराम के बताए हुए आदर्शों पर चलकर के ब्राह्मण समाज को मजबूत करने का काम करें।

कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, महामंत्री विष्णु कुमार मिश्र, शिक्षक दयाशंकर तिवारी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय, संजय मिश्रा, सत्य प्रकाश ओझा, श्री प्रकाश तिवारी, दद्दन पांडे, रामेश्वर तिवारी, धनजी पांडे, राकेश तिवारी, सत्येंद्र पांडे, रत्नाकर दुबे, पिंटू पाठक, आत्मानंद पांडे, कुलदीप चौबे, गौरी शंकर मिश्रा, जितेंद्र तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे ने एवं संचालन विष्णु कुमार मिश्र ने किया ।
