Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

भाजपा उम्मीदवार विधायक संजय यादव के लिए रक्षामंत्री ने मांगा वोट

की जनसभा

-राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा
-सभी से किया वादा, भारत माता के मस्तक को कभी भी झुकने नहीं देंगे
-इशारे इशारे में कहा आप संजय यादव को विधायक बनाइए बाकी खुदा हैं

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर में भाजपा उम्मीदवार संजय यादव के लिए प्रचार किया। बंशीबाजार के ज्ञानकुंज एकेडमी में जनसभा हुई। भारी भीडध ने रक्षा मंत्री को विश्वास दिलाया कि हम संजय यादव को पुनः सदन में भेजेंगे।

(बंशीबाजार ज्ञानकुंज एकेडमी के मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व उपस्थित भीड़)

जनसभा में संबोधन की शुरूआत राजनाथ सिंह ने भारत माता की जय बोल भोजपुरी में शुरू किया।
सत्येंद्र राजभर को बधाई देते हुए कहा कि वह जागरूक हैं यह समझते हैं कि दुनिया में भारत का मस्तक भाजपा ही ऊंचा कर सकती है। कहा संजय यादव को पहली बार मैंने टिकट दिया तो आप बबुआ समझ काट दिए। अब तो आप सब समझ गए होंगे। कहा भाजपा देश की जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देगी। आप हमें कसौटी पर कसिए पास नहीं हुए तो मत नहीं दिजीएगा। कहा भाजपा देश के नेताओं के विश्वास के संकट को चुनौती देगी। मीडिया से कहा हम गलत कहें तो छापिएगा मैं स्वीकार कर लूंगा। क्योंकि जनता की आंख में धूल नहीं झोकता। शिक्षामंत्री था तो नकल रोका। 370 पर कहा हमने 1951 के वादे को सदन में पूर्ण बहुमत मिलते ही 370 खत्म किया। नागरिकता कानून लागू किया। अयोध्या में राम मंदिर बनाया। विश्वनाथ कारीडोर, शोभनाथ मंदिर, चारों धाम को सुलभ बनाया। लोग कहते हैं कि भाजपा सिर्फ मंदिर बनाते हैं। हम लोकतंत्र का मंदिर भी बनाते हैं। हिन्दू मुस्लिम में भेद हम नहीं मानते। हम विश्व को परिवार मानते हैं। नागपंचमी के दिन सर्प को दूध पिलाकर दीर्घजीवन की कामना करते हैं पर वह काटने आता है तो उसकी हत्या कर देते हैं। सपा बसपा कांग्रेस पार्टी नफरत पैदा करती है। राजभर समाज को राष्ट्र भक्त बताया। कहा उसको भी भरमाया जा रहा। सत्येंद्र राजभर का उदाहरण दिया। सरकार ने क्या किया आप स्वयं देखिए। जाति धर्म के भेदभाव पर कोई अंतर हो तो बताइए। पक्के आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना में भी भेदभाव नहीं किया गया। आयुष्मान की प्रशंसा, कोरोना के कारण देश परेशान था। सौ वर्ष में इतनी बड़ी समस्या नहीं आयी। भारत ने जैसे कोरोना पर कंट्रोल किया दुनिया मान रही है। फ्री राशन की चर्चा की। भ्रष्टाचार के मामले में राजीव गांधी की बात पर कहा कि सौ में से 15 पैसा आता है। आज दिल्ली से सौ रुपया चलता है तो सौ रुपये मिलता है। कहा रक्षा मंत्री हूं मानिए चाहे जो हो जाए भारत माता का मस्तक झुकने नहीं देंगे। कहा हमें मजबूत कलेजे का प्रधानमंत्री मिला है। भारतीय सेना कमजोर नहीं है। हम इस पार मार सकते हैं बाउंड्री के पार भी मार सकते हैं। सभी पार्टियों से कहा देश की सुरक्षा के सवाल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। राजनीति शब्द अपन अर्थ खो रहा है। आइए राजनीति को ठीक करें। अंत में संजय यादव को पुनः बनाने की गुजारिश की। सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव ने अतिथि का स्वागत किया। जनसभा में मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद सकलदीप राजभर, पूर्वमंत्री राजधारी, प्रयाग चौहान, सत्येंद्र राजभर (पूर्व अध्यक्ष बसपा) आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी साहू व संचालन अरविंद कुमार राय ने किया।

सत्येंद्र राजभर (पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा) भाजपा में

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे सत्येंद्र राजभर ने चुनावी दौर में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो हुए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के रक्षा मंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सत्येंद्र राजभर ने राजनाथ को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट किया। सत्येंद्र राजभर बसपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं उन्होंने बसपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण किए थे। सपा को छोड़ वह भाजपा में शामिल हो गए।

ज्ञानकुंज के बच्चों ने किया संगीतमय स्वागत

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रांगण में आगमन पर ज्ञानकुंज के बच्चों ने संगीतमय स्वागत किया। बच्चों के गीत व प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भोजपुरी में किया संबोधन

सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मंच से सबका स्वागत अभिनंदन स्थानीय भाषा भोजपुरी में किया। सभी का अभिनंदन कर भाजपा की कीर्ति बखान करते हुए पुराने पार्टियों के गठबंधन का उदाहरण देकर बताया कि किसी के बस में नहीं है कि वह भाजपा का सामना करे। सिकंंदरपुर के उम्मीदवार विधायक के विकास को भी बताया। कहा तीन सौ करोड़ की सड़क क्षेत्र में बनी है। रक्षामंत्री को आश्वस्त किया कि संजय यादव को पुनः सदन में भेजेंगे।

विधायक ने राजनाथ का किया बखान

विधायक संजय यादव ने कहा आपने ही मुझे यहां भेजा था। यहां की जनता ने मुझे प्यार दिया, दुलार दिया मैंने भी क्षेत्र में जनता की सेवा किया। विधायक ने क्षेत्र के बड़े-बड़े काम भी गिनाए। कहा आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र को विशिष्ट विधानसभा बनाउंगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking