Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों में तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-विधानसभा फेफना की घटना
-फेफना थाना क्षेत्र के वैना गांव में रविवार की शाम डोर-टू-डोर भ्रमण के दौरान हुआ था हमला
-मंत्री उपेन्द्र तिवारी के भाई दिनेश तिवारी सहित कईको लगी थी चोट, टूटा था वाहन का शीशा

बलिया : विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अब लोगों पर हमला भी होने लगा है। फेफना थाना क्षेत्र के वैना गांव में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर रविवार की शाम हमला कर दिया है। इसमें मंत्री उपेंद्र तिवारी के भाई सहित कई लोग चुटहिल हुए हैं। एक वा न का शीशा टूट गया है। भाजपा के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है। शेष के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में इस घटना की बड़ी चर्चा है और घटना की निंदा हो रही है।

रविवार की शाम भाजपा के कुछ कार्यकर्ता वैना गांव में डोर-टू-डोर संपर्क में थे कि सपा के समर्थक उनसे उलझने लगे। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता बचाव करते रहे पर कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। मंत्री उपेंद्र तिवारी के भाई दिनेश तिवारी बचाव में आए पर लोग उनसे भी उलझ गए। किसी तरह बड़ा बवाल टला। भाजपा कार्यकर्ता वहां इकट्ठे हुए और समाजवादी पार्टी के कृत्य की निंदा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस उसी समय से एक्शन में आयी और दबिश में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

सोमवार को पूरे इलाके में घटना की चर्चा होती रही और लोग हमलावरों की निंदा करते रहे। सभी का कहना था कि चुनाव में हिंसा का कोई मतलब नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता तो यहां तक कहे कि सपा की दबंगई का माकूल जवाब दिया जाएगा पर पीठ पर मुक्का नहीं ईबीएम पर बटन दबाकर। गुस्साए कार्यकर्ता गणों को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शांत कराते हुए कहा कि कुछ लोगों की साजिश चुनाव को डिस्टर्ब करना है। सभी लोग चुनाव पर ध्यान दें।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking