

-दारा सिंह की नई राजनीतिक पारी
-लखनऊ भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कराएंगे ज्वाइन
-बलिया में पुलिस अधीक्षक रहे मनोज कुमार झा भी लेंगे आज सदस्यता
शशिकांत ओझा
मिशन 2022 के पटल पर बलिया के लिए सोमवार एक और बेहतरीन दिन साबित होगा। नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व अध्यक्ष, फेफना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अभिराम सिंह दारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उन्हें सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उनके साथ ही बलिया के पुलिस अधीक्षक रहे मनोज कुमार झा भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।
अभिराम सिंह दारा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बहुत पहले से ही पसंद कर रहे थे। राज्यसभा नीरज शेखर के अति करीबी दारा सिंह के रविशंकर सिंह के साथ ही पार्टी में ज्वाइन करने की चर्चा थी पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उन्हें आज बुलाया है और सदस्यता ग्रहण प्रदेश अध्यक्ष के हाथों ग्रहण कराएंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के वहां उपस्थित रहने की संभावना है।


