Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति राज्य

भाजपा के जिला कार्यालय पर घोषित उम्मीदवारों का हुआ अभिनंदन

-स्वागत समारोह
-मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव, पुर्व सांसद बब्बन राजभर और छट्ठू राम का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए गए जिले की सात सीटों में चार के घोषित उम्मीदवारों का भाजपा जिला कार्यालय पर अभिनंदन हुआ। जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव, टिकट पाए पूर्व सांसद बब्बन राजभर और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छट्ठू राम का अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए फेफना से घोषित उम्मीदवार प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा के कार्यकर्ता शक्ति को बताते हुए कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी हैं जहां साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है। सिकंंदरपुर के घोषित उम्मीदवार विधायक संजय यादव ने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाकर कहा कि प्रदेश सरकार ने जो कार्य पांच वर्षों में ईमानदारी से किया वह बेमिसाल है और पार्टी दोबारा सत्ता में अपने कर्म के बल पर आ रही है। रसड़ा के उम्मीदवार पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने पार्टी की गुणवत्ता बताई। बेल्थरारोड से घोषित उम्मीदवार दर्जा प्राप्त मंत्री रहे छट्ठू राम ने कहा कि भाजपा जैसी देशहित के लिए कार्य करने वाली दूसरी पार्टी नहीं है। मोदीजी और योगीजी से प्रेरणा लेकर मैंने पार्टी ज्वाइन किया और पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को मौका दिया। जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking