Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण कर 27 को प्रथम बार बलिया आ रहे राम इकबाल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद 27 दिसम्बर सोमवार को प्रथम बार बलिया आ रहे है।
उक्त जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने बताया कि रामएकबाल सिंह लखनऊ से सड़क मार्ग यानी कि पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते चल कर 9 बजे प्रातः रसड़ा आ जाएंगे। जहाँ से सवरा, चिलकहर, सिहांचवर, फेफना होते हुए पार्टी कार्यालय बलिया पहुचेंगे। समाजवादी पार्टी के साथियों ने पार्टी कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking