Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय ने कपुरी गांव में ली बैठक

-विधानसभा चुनाव 2022
-पन्ना प्रमुखों को दिया चुनाव विजय का मंत्र, कहा अपना पन्ना जांच कर करें समीक्षा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुड़ी भाजपा गांवों के बूथ-बूथ तक बैठक करने में जुटी है। मतदाता सूची के एक एक पन्ने के प्रभारी बना जिला स्तरीय पदाधिकारी उनके साथ बैठ रहे हैं। विधानसभा फेफना के गांव कपुरी में मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय ने बैठक ली। इस दौरान मंडल सागरपाली के महामंत्री विक्की सिंह और मंडल सागरपाली कोषाध्यक्ष अंजनी ओझा बैठक में मौजूद थे।

ग्राम प्रधान कपुरी अभय वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय ने पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पंचायत चुनाव की तर्ज पर अपनी मतदाता सूची को जांच लें। जहां कोई गड़बड़ी दिखे वहां हमलोगों को बताएं। कहा हम पन्ना जितते ही बूथ जीत जाएंगे। बूथ जीतकर गांव, गांव से सेक्टर, सेक्टर से मंडल और मंडल जीते तो विधानसभा में फतह होती है। पन्ना प्रमुखों संग ग्रामीणों ने जिला उपाध्यक्ष को गांव में जीत दर्ज करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अंजनी ओझा ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद से ही हमलोग मतदाता सूची पर काम कर रहे हैं। चुनाव में फतह की पूरी तैयारी है। बैठक में बृजलाल पांडेय, राजेश पांडेय, शंभुनाथ पांडेय, गुंजन ओझा, संतोष ओझा, सोनू ओझा, विधायक ओझा, मुन्नीलाल ओझा, डा. विनोद ओझा, संजय राम, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking