Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

भाजपा ने संजय यादव को दिया फूलों की नगरी को सीचने संवारने की तैयारी का एक और मौका

-विधानसभा चुनाव 2022
-आधा दर्जन दिग्गजों के नाम पर विचार के विधायक संजय यादव की सेवा पर हाईकमान की मुहर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा में भी टिकट मांगने वालों की लंबी-लंबी कतारें हैं। बलिया के सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में यह सूची और लंबी और प्रभावी थी। बड़े-बड़े कद्दावर लोग टिकट चाह रहे थे। भाजपा हाईकमान ने सभी नामों पर विचार करते हुए पुनः फूलों की नगरी को सीचने संवारने के लिए पुनः माली बनने की तैयारी का मौका विधायक संजय यादव को दिया। सभी दिग्गजों के दावों पर विधायक संजय यादव की सेवा भारी पड़ गई।

भारतीय जनता पार्टी में अपने सेवा कार्य के लिए प्रसिद्ध विधायक संजय यादव को सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा करने का मौका मिला तो उन्होंने पांच वर्ष पूरे मनोयोग से क्षेत्र की सेवा की। विकास के नाम पर तो इतने कीर्तिमान स्थापित किए जितना पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री रहे जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं कराया जा सका था। विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजधारी, अक्षयलाल यादव, प्रधानाचार्य रवि राय, डा. विजय रंजन सहित आधा दर्जन लोगों ने क्षेत्र के लिए पार्टी से टिकट का दावा करने लगे। संजय यादव की सेवा और त्याग सिकंंदरपुर के लोगों के दिल में उतर गया था। उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने सिकंंदरपुर और बलिया जिले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। जबकि अन्य जनप्रतिनिधि इससे बच नहीं पाए। संजय यादव ने साफगोई से कहा पार्टी जिस साथी को मौका देगी उसके साथ पूरे मनोयोग से जुट कर सफलता दिलवाउंगा। पार्टी नेतृत्व को उनकी सादगी और त्याग की भावना अच्छी लगी और लगा की फूलों की नगरी का इससे बेहतर माली कोई हो नहीं सकता। पार्टी ने पुनः टिकट दे दिया। संजय यादव को टिकट मिलने से आम जनमानस में बहुत प्रसन्नता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking