Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय का साथ “राम-हनुमान की जोड़ी”

-विधानसभा चुनाव
-ज्ञानेंद्र राय “गुड्डू” को अपने साथ ले दयाशंकर सिंह ने दिया सपा को झटका
-ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गुड्डू राय ने सभी को दिखाया था अपनी ताकत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राजनीति संभावनाओं का खेल है कब क्या संयोग हो यह कह पाना मुश्किल है। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का बैरिया जाना जैसे लोगों के लिए आश्चर्य का विषय रहा वैसे ही वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता पुर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू का भाजपा में आना।

(पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय और दयाशंकर सिंह की जोड़ी)

गुड्डू राय नगर विधानसभा क्षेत्र के दुबहड़ ब्लॉक के प्रमुख पिछली बार थे और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपनी ताकत दिखाते हुए और आनंद स्वरूप शुक्ल को चुनौती देते हुए पुना सिंह को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया था। भाजपा में गुड्डू राय के आने से भाजपा खेमा मजबूत हुआ है।
सपा का साथ देने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय गुड्डू ने दयाशंकर सिंह को जीताने के लिए मैदान में आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय का कहना है कि नगर विधानसभा से दयाशंकर सिंह रिकार्ड तोड़ मतों से चुनाव जीतेंगे।

यह भी कहा कि मैं दिल से उनके साथ हूं और मेरे साथ 500 से अधिक भूमिहार बिरादरी के लोगों ने भी दयाशंकर सिंह को जीताने का संकल्प लिया है। उनके साथ दयाशंकर सिंह के साथ आने वालों की फेहरिस्त में अंजनी पाण्डेय प्रधान संवरूबांध, मनीष पाण्डेय प्रधान मोहन छपरा, श्रीराम ठाकुर पूर्व प्रधान सहोदरा, जय ठाकुर सिंह प्रधान अखार शिवपुर दीयर के पूर्व प्रधान स्व0 मुन्नी लाल यादव के पुत्र बबलू यादव सहित कई लोग शामिल हैं। बलिया नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया और भाजपा का टोपी पहनाकर उनका सम्मान बढ़ाते हुए मैदान में उतर जाने का आग्रह किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking