Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश मुख्यालय पर उपाध्यक्ष संगठन मंत्री से मिले फेफना विधानसभा के नेता डा. राघवेंद्र सिंह

-शिष्टाचार मुलाकात
-सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिशन 2022 पर हुई विस्तार से चर्चा, बताया फेफना विधानसभा का हाल-अहवाल
-राघवेंद्र ने प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को 2022 मे भी सत्तासीन करने का लिया मंत्र

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है। भाजपा और सपा दोनों दल मनोयोग से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता भी तैयारियों को मूर्तरूप देने में लगे हैं। राजनीतिक दलों में टिकट लेने के लिए अपने-अपने हिसाब से जुट गए हैं।

इसी क्रम में बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता डा. राघवेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विस्तार से विधानसभा चुनाव विषय पर चर्चा भी हुई। लखनऊ में भी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

फेफना विधानसभा क्षेत्र के नेता ने दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात करने के बाद लखनऊ पहुंच पार्टी के वरिष्ठ सुनील बंसल जी और प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह से मुलाकात की। नववर्ष की शुभकामना देने के बाद उन्होंने आशीर्वाद लिया। डा. राघवेंद्र सिंह के दिल्ली और लखनऊ में पार्टी हाइकमान से मुलाकात के क्या मायने हैं यह तो कुछ दिन बाद ही पता चल पाएगा पर डा. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिशन 2022 को सफल बना ने का मंत्र लेना मुलाकात का उद्देश्य था। लखनऊ में डा. राघवेंद्र सिंह की मुलाकात प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से हुई है। दोनों नेताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र फेफना को लेकर चर्चा हुई।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking