Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

भाजपा में विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर सभी जगह भारी जंग

-मिशन 2022
-जिले की सात में पांच सीटों पर है भारतीश जनता पार्टी का ही कब्जा
-प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी न किसी दिन उठ रहा उम्मीदवारी का बवंडर

शशिकांत ओझा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दुंदुभी बजने ही वाली है। राजनीतिक दल और चुनाव में हाथ आजमाने वाले उम्मीदवार तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस बसपा में तो कम पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में टिकट पाने वाली जंग भी शबाब पर है। भारतीय जनता पार्टी में संस्कार और सम्मान के बीच यह लड़ाई चल रही है देखिए क्या परिणाम होता है।

बात बलिया जिले की करें तो यहां की सात सीटों में पांच पर भाजपा का कब्जा है। जिसमें फेफना को छोड़ दें तो बाकी चार सीटों पर निर्वाचित विधायक पहली बार जीत कर गए हैं। समाजवादी पार्टी का बांसडीह और बहुजन समाज पार्टी का रसड़ा में कब्जा है। सपा और बसपा दोनों ने अपने निर्वाचित सीटों पर दावा मांगा नहीं है इसलिए बलिया के बांसडीह में सपा और रसड़ा में बसपा से टिकट मांगने वालों की जमात नहीं है। बसपा में वैसे तो जिले भर शांति है पर समाजवादी पार्टी में यह जंग फेफना, बलिया नगर, बैरिया, सिकंदरपुर, बेल्थरा और रसड़ा में खूब है पर जिले की सातों सीटों पर भाजपा में टिकट का जंग बहुत अधिक है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी न किसी दिन उम्मीदवारी को लेकर बवंडर उठ रहा है जो लोगों को भौचक्का कर रहा है। आलम यह है कि दूसरे दलों से चुनाव लड़े या चुनाव की तैयारी कर रहे लोग पार्टी की सदस्यता लेते हैं और विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत से उतर अपना दम दिखा कर पार्टी नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर करनै का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का ध्यान होता है कि नहीं अलग बात है पर जनता बदलाव वाले गीत गुनगुनाने और गाने लग रही है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking