Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

-दु:खद खबर
-आठ जनवरी से ही कोरोना और निमोनिया से थीं पीड़ित

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : स्वर कोकिला के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक व्याप्त है। संगीत प्रेमी बहुत दुखी और मर्माहत हैं।

लता मांगेशकर पिछले महीने से ही बीमार चल रही थीं। मुम्बई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 92 वर्ष की लता जी की 08 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने 29 दिनों तक करोना और निमोनिया से जिंदगी की जंग लड़ी और अंततः आज जिंदगी की जंग हार गई। देश के मानिंदो ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking