बलिया : भारी बारिश के चलते छप्पर का घर और दीवार भरभरा कर गिर गयी। सभी परिजन तो बाल-बाल बच गए पर विडंबना कि वे खुले आसमान के नीचे आ गए। मामला सिकंदरपुर नगर पंचायत के मुड़ियापुर का है।
अशोक राजभर के निधन के बाद विधवा पुष्पा देवी छह बच्चों के साथ रहती है। पीएम आवास के लिए कई बार उसने प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। गुरुवार की रात भारी बारिश में उसका कच्चा छप्पर वाला मकान गिर गया। अब वह विधवा खुले आसमान के नीचे है। विधवा ने शासन प्रशासन से मांग की है कि उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए उसे एक आवास बनवाया जाए और भरण पोषण के लिए कुछ सहायता राशि प्रदान की जाए।



