बलिया

युवक हत्या मामले का एक अभियुक्त चढ़ा बांसडीह रोड पुलिस के हत्थे

बलिया : उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुपालन में बांसडीहरोड थाना पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार किया एक की तलाश जारी है। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पिपरपाती गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास हत्या कर नवनीत दुबे पुत्र संजय दुबे (ओझवलिया, थाना दुबहड़, बलिया) का शव फेंका गया था। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन एक अभियुक्त को दबोच लिया, जबकि दूसरे की तलाश चल रही है।

मंगलवार को नवनीत दुबे का शव रघुनाथपुर पिपरपाती गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव की स्थिति देख हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। वादी विनोद कुमार दुबे पुत्र विशुनदेव दुबे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ जोगी पुत्र दीनानाथ तुरहा (निवासी ओझवलिया थाना दुबहड़, बलिया) को रेलवे स्टेशन बांसडीह रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा अभियुक्त राजू गुप्ता उर्फ गोबर पुत्र नथुनी गुप्ता (निवासी ओझवलिया थाना दुबहड़, बलिया) फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ जोगी का चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक रमेश चन्द्र द्विवेदी, कां. शत्रुधन कुमार यादव व रमेश कुमार यादव शामिल रहे।