Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

रक्षा मंत्री सिकंंदरपुर में तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष फेफना में भरेंगे हुंकार

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-सिकंंदरपुर उम्मीदवार संजय यादव के बंशीबाजार में होगी सभा
-फेफना के उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी के लिए रतसड़ में होगी सभा

बलिया:विधानसभा चुनाव प्रचार अब बड़ा होना प्रारंभ होने लगा है। मंगलवार से जिले में उसकी शुरुआत हो रही है। पहली बड़ी सभा विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर में तो दूसरी बड़ी सभा विधानसभा क्षेत्र फेफना में होगी। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंशीबाजार के ज्ञानकुंज एकेडमी मैदान में तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रतसड़ के इंटर कालेज रतसड़ के मैदान में जनसभा करेंगे। राजनाथ सिंह संजय यादव के लिए तो जेपी नड्डा उपेंद्र तिवारी के लिए माहौल बनाएंगे।

विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर के बंशीबाजार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा दिन में 11 बजे आयोजित है। भाजपा विधायक और उम्मीदवार संजय यादव ने सभी मतदाताओं सहित सिकंंदरपुर की महान जनता से रक्षा मंत्री को सुनने का आग्रह किया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की सभा से सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का माहौल भाजपा के पक्ष में और बढ़ेगा।

विधानसभा क्षेत्र फेफना के रतसड़ इंटर कालेज में मैदान में दिन में दो बजे आयोजित है। भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित पूरी भाजपा टीम ने मतदाताओं और आम जनमानस को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने का आग्रह किया है। जेपी नड्डा जी भारत सरकार के पूर्व मंत्री रहे हैं। भाजपा को देश में बेहतर तरीक़े से संचालित करने में उनका नाम है। उनकी जनसभा के बाद फेफना में माहौल और खूबसूरत होगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking