-जनसंपर्क अभियान
-गुरुवार को पहराजपुर, सरया डोभवा, सोनाडीह तथा प्रसादपुर में किया डोर-टू-डोर भ्रमण


बलिया : विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर की जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेकर पुनः पांच साल उनकी सेवा करने के लिए विधायक और भाजपा उम्मीदवार संजय यादव का डोर-टू-डोर भ्रमण का कार्यक्रम लगातार जारी है। विधायक लोकतंत्र की जनार्दन जनता के समक्ष मत्था नवा आशीर्वाद मांग रहे हैं।


गुरुवार क़ उनके द्वारा ग्राम सभा पहराजपुर, सरया डोभवा, सोनाडीह तथा प्रसादपुर में जन सम्पर्क कर पब्लिक से आशीर्वाद मांगा गया।


मिशन 2022 को सफल बनाने के क्रम में विधायक संजय यादव पांच वर्ष के अपने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का बखान कर लोगों से स्नेह मखंग रहे हैं। विधायक ने सिकंंदरपुर विधानसभा को उत्तर प्रदेश की टाप फाइव विधानसभा में शामिल कराने के लिए लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं। विधायक ने गुरुवार को लोगों के समक्ष भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से कमल खिलाने का अपील किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकार की सभी योजनाएं सीधे सीधे समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लाभार्थियों तक पहुंच रही है। भाजपा सरकार नें बिचौलियों व कमीशनखोरों का काम पूरी तरह खत्म कर दिया है। यही कारण है कि विपक्षी छटपटा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी ताली बजाकर भाजपा प्रत्याशी संजय यादव की बातों का समर्थन करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनता मोदी व योगी नेतृत्व के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति गांवों में मिल रहे अपार जनसमर्थन से आह्लादित भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता वह ग्रामीणों ने एक सुर में सिकन्दरपुर की यही पुकार संजय यादव फिर एक बार, जय भाजपा तय भाजपा आदि नारेबाज़ी करते रहे।
