बलिया

विकासखंड दुबहड़ के दुबहड़ गांव को स्वच्छ जल के मिला आरओ प्लांट का तोहफा

-प्रमुख ने दिया उपहार
-प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना ने आचार संहिता लागू होने से पूर्व किया लोकार्पण

बलिया : विकासखंड दुबहड़ के वरिष्ठ उप प्रमुख देवनारायण सिंह पुन्ना ने शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह की ओर से दुबहड़ गांव में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट आम जनता को समर्पित किया। प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

केन्द्रीय वित्त आयोग अंतर्गत निर्मित आरओ प्लांट के लोकार्पण के लिए पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह का गांव में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। प्रमुख पुन्ना सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए बताया कि विकासखंड दुबहड़ को माडल ब्लॉक बनाने का हर संभव प्रयास होगा और विकासखंड के प्रत्येक गांव में विकास की किरण पहुंचायी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुबहड़ प्रभात पांडेय, राजन सिंह, बंटी सिंह , मिंटू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र सिंह, प्रधान माल सिंह मन्नू सिंह, कुशल सिंह, टिंकू पांडेय तथा अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।