Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

विकासखंड दुबहड़ के ब्लाक प्रमुख ने तीन गांवों को दिया नववर्ष का बेहतरीन उपहार

-आम जनता को
-देवनारायण सिंह पुना ने तीन यात्री शेड और एक आर ओ प्लांट का किया लोकार्पण

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विकासखंड दुबहड़ के वरिष्ठ उप प्रमुख देवनारायण सिंह पुन्ना ने शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह की ओर से मझौली फुलवरिया और छाता गांव के लोगों को नववर्ष का उपहार दिया। छाता गांव में आरओ प्लांट और यात्री प्रतीक्षालय तथा मझौली और फुलवरिया में यात्री प्रतिक्षालय जनता को समर्पित किया। प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

(यात्री प्रतिक्षालय और आर ओ प्लांट का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख पुन्ना सिंह )

केन्द्रीय वित्त आयोग अंतर्गत निर्मित यात्री प्रतिक्षालय और आर ओ प्लांट के लिए पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह का तीनों गांव में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। प्रमुख पुन्ना सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए बताया कि विकासखंड दुबहड़ को माडल ब्लॉक बनाने का हर संभव प्रयास होगा और विकासखंड के प्रत्येक गांव में विकास की किरण पहुंचायी जाएगी। छाता गांव में प्रधान विनोद पटेल, पूर्व प्रधान लालबाबू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य वकील सिंह, राजू माली, राजकुमार साहनी और बीरबल ने आगवानी की। मझौली में प्रधान प्रतिनिधि सुनील तिवारी, अवधेश, फुलवरिया में ओमप्रकाश और जितेंद्र सिंह ने आगवानी की। पुन्ना सिंह के साथ मन्नू सिंह, माल सिंह, हरेन्द्र गोंड़, सोनू सिंह, शिवकैलाश आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking