Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा चुनाव में तीसरा कोण बना रही है कांग्रेस : मुन्ना तिवारी

-बोले बक्सर के विधायक
-बसपा का सुपड़ा हो गया है साफ, स्थापित हैं प्रियंका गांधी जी
-उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीट जीत कर गुल खिलाएगी पार्टी

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 80 से 100 सीट पर चुनावी गुल खिलाएगी। बसपा का सुपड़ा साफ है और कांग्रेस तीसरा कोण बनाने में सफल होगी।विधायक संजय तिवारी मुन्ना मंगलवार को बलिया समाचार से मुखातिब थे।

(वीडियो क्लिक करें)

बक्सर (बिहार) के कांग्रेस विधायक संजय तिवारी “मुन्ना”


बक्सर बिहार से कांग्रेस विधायक संजय तिवारी मुन्ना फेफना विधानसभा क्षेत्र के वैना गांव में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पवन चौबे के श्राद्ध में शामिल होने आए थे। बलिया समाचार के संपादक से मुलाकात के बाद विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। कहा यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।

कांग्रेस पार्टी चुनाव में तीसरा कोण बना रही है। प्रदेश की जनता ने पांच साल भाजपा और उससे पहले समाजवादी पार्टी की सरकार देख आ है। बसपा का सूपड़ा भी साफ हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश में स्थापित हो चुकी है। प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हम विधानसभा चुनाव में 80 से 100 सीट जितने में सफल होंगे। इस दौरान पूर्ल विधायक सुधीर राय, कमलेश सिंह, सागर सिंह राहुल, जैनेंद्र पांडेय आदि कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking