Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

विश्वकर्मा समाज की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी ने किया सर्वोत्तम कार्य : राम आश्रय

-विश्वकर्मा जनचौपाल
-समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने रखे अपने विचार

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा ने जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्तित जनसमुदाय को संबोधित किया।

उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के बेहतरी के लिए जितना काम समाजवादी पार्टी ने किया है उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नही किया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस समाज को पहचान दिया है तो अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में ताकत देने का काम किया है। आज वर्तमान सत्ता में हमारे समाज को कोई महत्व नहीं दिया गया। जिसका उदाहरण है कि इस सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व जीरो है। इसलिए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के उपासकों आप सब एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़े हो जाइए। आप सौभाग्यशाली है कि आपका हुनर ही आपकी ताकत है आप को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत कभी नहीं आती आप जन्म से ही सृजनकर्ता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आप शिल्पी है। आप से समाज को उम्मीद भी है और आप पर विश्वास भी है इसलिए आप की जिम्मेदारी भी अधिक है। उस जिम्मेदारी का निर्वाह भी कठिन है लेकिन आप के नेतृत्वकर्ता राम आश्रय विश्वकर्मा पर मुझे भरोसा है कि इनके नेतृव में आप समाजवादी रास्ता जो कि आप के बेहत्तरी,खुशहाली का है उस पर आगे तक चलेंगे। जिसका लाभ 2022 में मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, विश्वकर्मा सभा के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, प्रभात विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रामसोच विश्वकर्मा, मृत्युंजय, विनोद विश्वकर्मा, मधुसूदन शर्मा, यमुना शर्मा, कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा, केशव शर्मा, आदि ने संबोधित किया। जनचौपाल में गरिमामय उपस्थिति सुभाष यादव, जय प्रकाश अंचल, संजय उपाध्याय, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, अजीत मिश्र, प्रभुनाथ यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, शशिकान्त चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, साथी रामजी, ज्ञानेन्द्र यादव, अजय यादव, शामू ठाकुर, आदि की रही। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking