Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

व्यापारी समाज के लोगों ने किया भाजपा का प्रत्याशी का जोरदार स्वागत, जिताने का संकल्प भी

-विधानसभा चुनाव
-व्यापारियों का एक एक मत भी रखेगा हमारे लिए मायने और बलिया विकास की आधारशिला : दयाशंकर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को समाज का हर वर्ग का विशेष स्नेह मिलने लगा है। नगर मुख्यालय पर व्यापारी समाज ने उनका स्वागत कर अपने समाज का प्रत्येक मत उनको दिलाने का संकल्प लिया। दयाशंकर सिंह ने भी कहा कि व्यापारी समाज का एक एक मत हमारे लिए विशेष मायने और बलिया के समग्र विकास की आधारशिला रखेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह का व्यापारियों के द्वारा साहू भवन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू नेता तारकेश्वर सिंह उर्फ मकानू सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा गुंडों की सरकार है। हमें गुंडों से बचने के लिए 2022 में पुन: भारतीय जनता पार्टी को लाना पड़ेगा तो वहीं रौनियार परिवार के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू रौनियार, ने बताया कि हम सब व्यापारी भाजपा के साथ हैं क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि व्यापारियों का ख्याल रखती है। हम लोग का परिवार भी भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा।

उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने भी कहा कि व्यापारी समाज खुलकर व्यापार करेगा और उनसें गुंडई करने की हिम्मत किसी की नहीं होगी। कहा बलिया को विकास का माडल बनाकर बेहतर व्यापार का केंद्र भी बनाउंगा। स्वागत के दौरान व्यापारी नेता संजीव कुमार डंम्पू , अभिषेक सोनी, विनोद कुमार, सुनील सिंह, अशोक, संतोष गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, संजीव शेखर, रितेश कुमार, राकेश कुमार रौनियार, रविंद्र रौनियार, विक्की रौनियार, अशोक कुमार केसरी, अमन गुप्ता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking