Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले करीब 06 माह से एक 16 साल की नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर बराबर बलात्कार / दुष्कर्म करने के फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा (22) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि पिछले करीब 06 माह से ओझवलिया निवासी अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा एक नाबालिक 16 साल की लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बराबर बलात्कार / दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुबहर थाने में मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। तब से अभियुक्त फरार चल रहा रहा था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने हमराहों के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बसरिकापुर बाजार प्राइमरी स्कूल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking