Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दुबहड़ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह “पुना”

-बलिया समाचार की संभावना पर लगी मुहर
-भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने एमएलसी रविशंकर सिंह की उपस्थिति में दर्ज कराई सदस्यता

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: समाजवादी पार्टी को रविवार के दिन वह झटका लग ही गया जिसकी आशंका रविवार को ही बलिया समाचार ग्रुप को थी। दुबहड़ ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। बलिया समाचार ने पूर्व ही इसकी आशंका जताई थी।

नारायण टॉकीज के समीप ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह( पुना सिंह) ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। कैंप कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक दुबहर के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानगण ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सम्मान में सामूहिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यक्रम में स्थानीय निकाय विधान परिषद भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू (एमएलसी) ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एवं प्रधान गणों का स्वागत किया और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि जो सम्मान दुबहर ब्लॉक के प्रमुख एवं प्रधानगण ने दिया है उसके लिए मैं हमेशा त्रणी रहूंगा तथा सब के मान सम्मान के लिए जब भी हमारी आवश्यकता होगी मैं उपस्थित रहूंगा। इस दौरान देवनारायण सिंह ने बताया कि आने वाले मतदान के दिन दुबहड़ ब्लॉक के सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, प्रधानगण भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू भैया को भारी मतों से जीत दिलाकर सदन में भेजने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। इस अवसर पर सुनील सिंह पूर्व प्रधान, अनिल तिवारी प्रधान, राघवेंद्र यादव प्रधान, च मनोज ठाकुर प्रधान , माल सिंह प्रधान, संतोष चौरसिया प्रधान, शक्ति यादव प्रधान, मन्नू सिंह, बिट्टू लाल , अजीत सिंह , प्रशांत तिवारी ,सुर्वजीत सिंह, कालीचरण सिंह, अजय यादव ,सोनू सिंह, पिंटू गौड़ व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking