बलिया

सपा नेता अनिल राय के आवास पर 72 घंटे का अखंड हरीकिर्तन संपन्न, प्रसाद भंडारा भी

-धार्मिक आयोजन
-हल्दी के पास हांसनगर गांव में आयोजित आयोजन में जुटे हजारों भक्त


बलिया : समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल राय और दुबहड़ ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू के पैतृक आवास हल्दी हांसनगर में आयोजित धार्मिक आयोजन में हजारों भक्तगण एकत्रित हुए। अनिल राय और गुड्डू राय ने मनोयोग से सभी का अभिनंदन किया।

कीर्तन के बाद भजन गाता कलाकार

72 घंटे के हरीकिर्तन का आयोजन विधिविधान से 22 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। इलाकाई और जनपद भर के कीर्तन गायकों ने “हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे, हरेकृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का संगीतमय जाप किया। समापन 25 अक्टूबर को समयानुसार हुआ। उसके बाद स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा भजन गीतों व आरती वंदन आयोजन हुआ। शाम तीन बजे तक भजन आरती वंदन का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रसाद ग्रहण करने के लिए भंडारा आयोजन हुआ। भंडारा में भी हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इलाकाई लोगों के अतिरिक्त जिला मुख्यालय और जनपद भर से समाजवादी पार्टी के नेता आकर भी प्रसाद ग्रहण किया। नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय स्थित सतनी सराय में निवास करने वाले अनिल राय के पैतृक आवास समाजवादी पार्टी के नेताओं का जुटान देख सपा में उनकी दमदारी का आभास हुआ।