Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल राय

-मिशन 2022
-जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के साथ 15 मिनट तक हुई अखिलेश जी अनिल की वार्ता

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष अखिलेश यादव से नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल राय की मुलाकात हुई। मिशन 2022 के क्रम में यह मुलाकात काफी अहम है।

सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के साथ सपा मुख्यालय पर हुई इस बैठक में दोनों नेताओं (अखिलेश जी और अनिल) की वार्ता 15 मिनट तक हुई। वार्ता का विषय क्या था इसका खुलासा तो नहीं हुआ पर संभावना है कि मिशन 2022 के क्रम में चर्चा जरूर हुई होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र में अनिल राय द्वारा किए जा रहे “आपका नेता आपके द्वार” की सराहना भी की। अनिल राय ने भी अखिलेश जी को यह बताया गया कि डोर टू डोर जाकर सपा सरकार के कार्य और सपा की योजना को बताना मुख्य उद्देश्य है तो सपा प्रमुख ने पीठ ठोकी। जिलाध्यक्ष ने भी वार्ता के क्रम में अध्यक्ष जी को बलिया विधानसभा क्षेत्र की सच्चाई बताई।
अनिल राय की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात और सपा के एक दिग्गज को एमएलसी चुनाव लड़ने के संदेश की चर्चा दिन भर जिले भर में होती रही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking