Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजपाल कश्यप का सपा नेता अनिल राय ने किया स्वागत

-मिशन 2022
-जन चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करने डुमरी गांव में पधारे थे सपा नेता राजपाल कश्यप

बलिया : आज बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी ग्राम सभा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद राजपाल कश्यप और अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्यास जी गोंड पूर्व मंत्री का समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल राय ने स्वागत अभिनंदन किया। द्वय डुमरी में आयोजित जनचौपाल में सहभागिता को पधारे थे।

अनिल राय ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बलिया नगर में बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। सुरहा ताल में पानी की निकासी और बलिया शहर में पानी का निकास, आज भी आम जन मानस में वीभत्स समस्या बनी हुई है। चंद शौचालय बनाकर अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा सरकार बलिया नगर की जनता के साथ विश्वाघात की है।

राजपाल कश्यप का अनिल राय टीम द्वारा अभिनंदन

अनिल राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि वर्तमान सरकार को नगर विधानसभा से तथा उत्तर प्रदेश से खदेड़ कर के अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। जन चौपाल में मुख्य रूप से अक्षय वर्मा पानी नेता, अनिल यादव, श्री प्रकाश गोंड, रवि साहनी, वीके सिंह, अक्षय तिवारी, धर्मेंद्र पाण्डेय, मनीष पाण्डेय प्रधान, अखिलेश तिवारी, दारा पाण्डेय, शक्ति मिश्रा, गौतम सिंह, शैलेश यादव, हरेंद्र यादव आदि सैकड़ों लोगों ने पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking