Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी दोनों में फंसा 361 नगर विधानसभा क्षेत्र का पेंच

-विधानसभा चुनाव 2022
-तीन टिकट सपा ने तो चार टिकट भाजपा ने किया घोषित पर बलिया नगर अभी होल्ड

शशिकांत ओझ

बलिया : बलिया जिले में जिला मुख्यालय वाली 361 नगर विधानसभा क्षेत्र का पेंच सभी राजनीतिक दलों में मजबूती से फंसा दिख रहा है। शायद यही वजह है कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों दलों ने इस सीट को अभी होल्ड रखा है। सपा ने जिले की तीन तथा भाजपा ने चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार आना सभी दलों में अभी बाकी है।

(नगर विधानसभा 361 को लेकर सपा भाजपा दोनों में पेंच)

बात नगर मुख्यालय वाली नगर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यह वर्तमान में भाजपा के पास है। प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल यहां से विधायक हैं। पार्टी पता नहीं क्यों आनंद स्वरूप को दोबारा मैदान में उतारने से डर रही है। पार्टी संगठन में भी इनका बड़ा विरोध है। प्रदेश कार्यसमिति के दो सदस्य टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय और पूर्व विधायक भगवान पाठक यही से टिकट मांग रहे हैं। बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र पाठक टुनजी भी हालही में भाजपा ज्वाइन कर क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन लोग और टिकट मांग कर रहे हैं। पार्टी के आंतरिक सर्वे के बाद भाजपा मंथन कर रही है। देखना है क्या होता है। आनंद स्वरूप का कमल बचेगा कि मंत्री पैदल होंगे। उसी तरह समाजवादी पार्टी में भी नगर विधानसभा क्षेत्र को लेकर टशल है। पिछली बार सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने अपना काम पांच साल करते हुए अपना दावा कायम रखा है तो बसपा छोड़ सपा में आए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल राय का भी मजबूती से दावा है। समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहीं पूर्व विधायक मंजू सिंह ने भी टिकट की मांग को मजबूती से किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर लड़े सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने भी सपा का दामन काफी पहले से थाम अपना टिकट तय ही मान रहे हैं। सपा के प्रदेश सचिव रहे वरिष्ठ नेता अकमल न ईम खां मुन्ना का भी दावा है। भाजपा छोड़ आए पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की नजर है। देखना है अखिलेश यादव का सर्वे और सपा के गणित में कौन फिट होता है। नगर विधानसभा क्षेत्र का पेंच सभी दलों में गहरा फंसा है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking