Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सरकार की उपलब्धि लोगों तक पहुंचा, लोगों की शिकायत सुन रहे नागेंद्र पांडेय

-मिशन जनसम्पर्क अभियान
-नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य की बढ़ी चर्चा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं। विकास कार्यों का डंका बज रहा है। नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में इस बात का मलाल है कि वो अपनी बात किससे कहें। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय ने यह बीड़ा उठाया है। जनसंपर्क अभियान के तहत वो लोगों से मिल रहे हैं और सरकार की उपलब्धि बता लोगों की स्थानीय शिकायत को सुनने का कार्य भी कर रहे हैं।


बुधवार को इसी क्रम में नागेंद्र पांडेय ने ग्राम सभा कछुआ में शिव कुमार सिंह ऊर्फ मुखिया जी के आवास पर अपने सहयोगियों की बैठक किया। बैठक में सरकार की उपलब्धि की चर्चा हुई । नागेंद्र पांडेय ने स्थानीय समस्या को सुन निस्तारण का भरोसा भी दिया। इस दौरान पप्पू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, भरत सिंह, केशव सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद दुबे, पूर्व प्रधान मुन्ना यादव, सन्तोष दुबे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, अर्जुन दुबे क्षेत्र पंचायत सदस्य, बजरंग ओझा क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजेन्द्र पाण्डेय, उमेश दुबे, किट्टू पाण्डेय, रवि दुबे, दिलीप चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking